प्रिय विद्यार्थियों एवं अभिभावक, सादर नमस्कार
विश्वास है कि आप सभी ईश-कृपा से परिवार सहित सानंद होंगे।
जैसा कि आप सभी को विदित है, स्वामी विवेकानंद जी द्वारा 11 सितंबर 1893 को शिकागो धर्म संसद में दिए गए ऐतिहासिक व्याख्यान की स्मृति में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल में आज “युवा भारत रू कल, आज और कल” विषय पर प्रख्यात लेखक एवं शिक्षाविद् श्री मुकुल कानिटकर जी का विशेष एवं प्रेरणादायी व्याख्यान आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम आज प्रातः 11रू00 बजे से प्रारंभ होने जा रहा है।
इस व्याख्यान का फेसबुक लाइव के माध्यम से सीधा प्रसारण किया जा रहा है। फेसबुक लाइव की लिंक मैं आप सभी के साथ साझा कर रहा हूँ।
आप सभी से विनम्र अनुरोध है कि कृपया इस फेसबुक लाइव लिंक को अपने-अपने शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के साथ साझा करें, ताकि अधिक से अधिक शिक्षक एवं विद्यार्थी इस महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायी उद्बोधन का लाभ ले सकें।
साथ ही, आपसे विशेष आग्रह है कि अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर भी इस फेसबुक लाइव लिंक को साझा करें, ताकि यह प्रेरक उद्बोधन अधिकाधिक लोगों तक पहुँच सके और अधिक से अधिक लोग इससे लाभान्वित हो सकें।
आपके सहयोग एवं सहभागिता से निश्चित रूप से इस सार्थक पहल को व्यापक रूप मिलेगा।
आपके सहयोग के लिए हृदय से आभार।
https://www.facebook.com/mcnujc91/
सादर,
संचालक
(डॉ. विनोद कुमार देवड़ा)
एडवांस कम्प्यूटर, महिदपुर